कांग्रेस में शामिल कराए गए लोगों का भाजपा से कोई संबंध नहीं : विक्की मंगल, विधायक की सूची पर सवाल, 22 में से कोई भी भाजपा का सदस्य नहीं रहा पूर्व मंडल अध्यक्ष का दावा


पोहरी। पोहरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस में शामिल कराए गए भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। बैराड़ के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी जिला सोशल मीडिया प्रभारी विक्की मंगल ने कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह के दावे को सिरे से खारिज करते हुए तीखा बयान दिया है।
विक्की मंगल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा कि विधायक कैलाश कुशवाह द्वारा कांग्रेस में शामिल कराए गए 22 लोगों में से एक भी व्यक्ति कभी भाजपा का प्राथमिक या सक्रिय सदस्य नहीं रहा उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक अपने मुंह मियां मिट्ठू बनते हुए झूठी वाहवाही लूटने का प्रयास कर रहे हैं।
विक्की मंगल ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस विधायक द्वारा प्रस्तुत सूची में शामिल व्यक्तियों का भाजपा से किसी भी प्रकार का वास्तविक या संगठनात्मक संबंध नहीं रहा है। ये लोग न तो भाजपा के किसी अभियान में सक्रिय रहे और न ही कभी मंडल, बूथ या किसी संगठनात्मक दायित्व में भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि मैंने बैराड़ मंडल में संगठनात्मक जिम्मेदारी निभाते हुए सैकड़ों बूथ और मंडल पदाधिकारियों के साथ काम किया है, लेकिन कांग्रेस में शामिल कराए गए इन नामों में से किसी का भी भाजपा के लिए सक्रिय योगदान कभी देखने को नहीं मिला। विक्की मंगल के इस बयान के बाद क्षेत्र की राजनीति में नया मोड़ आ गया है और कांग्रेस विधायक के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.