ओवरलोड ट्रक से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला


पोहरी। नगर में चल रहे नवीन सड़क निर्माण कार्य के कारण पहले से ही पूरी सड़क खुदी हुई है, जिससे आमजन को भारी धूल और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच रविवार सुबह पोहरी के मुख्य चौराहा शिवपुरी रोड पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

जानकारी के अनुसार भूसे से भरा एक ओवरलोड ट्रक हाईटेंशन लाइन के लिए लगाए गए बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि खंभे के तार नीचे नहीं गिरे, अन्यथा वहां से गुजर रहे लोगों को करंट लगने से गंभीर हादसा हो सकता था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के कारण मार्ग की स्थिति पहले ही खराब है और लगातार धूल उड़ रही है। वहीं कई बार प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

घटना के बाद क्षतिग्रस्त खंभा अब भी लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द ही खंभे की मरम्मत कर सुरक्षित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.