शिवपुरी। करैरा क्षेत्र के दिनारा स्थित गिर्राज धरण मंदिर में बीती रात एक चोर चोरी की नीयत से मंदिर में घुस आया। चोर ने मंदिर में रखी दानपेटी का ताला तोड़ने के लिए कई बार प्रयास किया, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सका। काफी कोशिशों के बाद भी जब दानपेटी नहीं खुली तो चोर को आखिरकार बिना चोरी किए ही वहां से भागना पड़ा।
मंदिर में हुई यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सुबह जब मंदिर के पुजारी और स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी लगी तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी, जिसमें चोर दानपेटी तोड़ने का प्रयास करता हुआ दिखाई दे रहा है।
घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है कि चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे मंदिरों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की जांच कर चोर को जल्द पकड़ने की मांग की है।