पोहरी कॉलेज ग्राउंड में 9 मार्च से नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट, 12 टीमों के बीच होगा मुकाबला


पोहरी। नगर के खेल प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। पोहरी के एलएसजीके कॉलेज ग्राउंड में 9 मार्च से नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ होने जा रहा है। टूर्नामेंट को लेकर आयोजन समिति द्वारा तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं और व्यवस्थाएं लगभग अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

आयोजन समिति के रविकांत दुबे और संदीप भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। सभी टीमें नगर परिषद क्षेत्र के वार्डों से होंगी, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये नगद, शील्ड व ट्रॉफी तथा द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपये नगद व ट्रॉफी रखा गया है। इसके अलावा ‘मैन ऑफ द सीरीज’ को भी 11 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के सभी मैच 8-8 ओवर के खेले जाएंगे। एलबीडब्ल्यू नियम को छोड़कर क्रिकेट के सभी नियम लागू रहेंगे और मैच के दौरान अंपायर का निर्णय ही अंतिम माना जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.