पोहरी में 12 मार्च को नि:शुल्क सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन


पोहरी। श्री सिद्धिविनायक सेवा समिति के तत्वावधान में 12 मार्च 2026, गुरुवार को नि:शुल्क सर्वजातीय सामूहिक (बारहवां) विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम श्री बांके बिहारी मैरिज गार्डन, बेराड़ रोड पोहरी जिला शिवपुरी में आयोजित होगा। सम्मेलन में 21 कन्याओं के सामूहिक विवाह संपन्न कराए जाएंगे।

आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन समाज सेवा और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के उद्देश्य से हर वर्ष किया जाता है। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 8 से 9 बजे तक वर-वधू का शुभागमन होगा, सुबह 10 बजे से बारात निकासी निकलेगी और दोपहर 12 बजे बारात का आगमन होगा। इसके बाद दोपहर 12 से 1 बजे तक भोजन वितरण किया जाएगा। पाणिग्रहण संस्कार दोपहर 1 से 3 बजे तक संपन्न होंगे और शाम 4 बजे शुभ विदाई दी जाएगी।

समिति ने समाज के गणमान्य नागरिकों से इस पुनीत सामाजिक कार्य में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने की अपील की है। साथ ही जो भी श्रद्धालु वर-वधू को आशीर्वाद स्वरूप भेंट या दान देना चाहते हैं, उनका भी स्वागत रहेगा। सम्मेलन से संबंधित जानकारी के लिए 9425136343, 9406508400, 9893227274, 9893102370 और 9893466505 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.