हिंदू सेवा परिषद ने वैलेंटाइन डे का किया विरोध, जोड़ों को दी समझाइश


जबलपुर। वैलेंटाइन डे के अवसर पर शनिवार को हिंदू सेवा परिषद के कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध प्रदर्शन किया। परिषद के सदस्यों ने विभिन्न उद्यानों और सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर युवाओं को समझाइश दी और भारतीय संस्कृति व शहीदों के सम्मान का संदेश दिया।

परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना था कि वैलेंटाइन डे पाश्चात्य संस्कृति का प्रतीक है, जो भारतीय समाज की परंपराओं, धर्म और माता-पिता के सम्मान के विपरीत है। परिषद के नेता अभिषेक अहिरवार ने बताया कि 14 फरवरी को पुलवामा हमले के शहीदों को याद करने का दिन है, इसलिए युवाओं को इस दिन उनकी कुर्बानी का सम्मान करना चाहिए।

कार्यकर्ताओं ने भंवरताल गार्डन सहित अन्य क्षेत्रों में भ्रमण कर जोड़ों से बातचीत की और उन्हें अपनी संस्कृति व देशभक्ति के प्रति जागरूक रहने की अपील की। अभिषेक अहिरवार ने चेतावनी दी कि यदि शहर के उद्यानों में कोई भी जोड़ा आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया, तो उन्हें पुलिस के हवाले किया जाएगा। परिषद के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को अपनी जड़ों, सांस्कृतिक मूल्यों और शहीदों के बलिदान के प्रति जागरूक करना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.