पोहरी। शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोहरी के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम में विद्यालय के 7 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
चयनित विद्यार्थियों में हिमांशी राठौर पिता दुर्गेश राठौर, पियूष प्रजापति पिता रामसिंह प्रजापति, अर्श काजी पिता काजी ईलियास अहमद, तनुष्का धाकड़ पिता हेमंत धाकड़, तनिष्का वर्मा पिता नेपाल वर्मा, राहुल जाटव पिता सरोज कुमार जाटव और निखिल जाटव पिता सरदार सिंह जाटव शामिल हैं।
विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और विद्यालय के मार्गदर्शन से यह सफलता संभव हो पाई है।