रिछाई मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, मासूम बच्ची गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर


पोहरी। पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रिछाई मोड़ पर शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसकी मां को भी चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार पोहरी निवासी रिजवान अंसारी (35) पुत्र जमील अंसारी अपनी पत्नी कमरजहां अंसारी उर्फ गुड़िया (32) और 7 वर्षीय बेटी रिजा अंसारी के साथ कार से श्योपुर जिले के मांगरोल (राजस्थान) स्थित अपने ससुराल गमी में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रिछाई मोड़ के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में मासूम रिजा अंसारी के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि उसकी मां कमरजहां अंसारी के पैर में चोट बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.