रिछाई मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, 7 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत


पोहरी। पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रिछाई मोड़ पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। गमी में शामिल होने जा रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में 7 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पोहरी निवासी रिजवान अंसारी पुत्र जमील अंसारी (35 वर्ष) अपनी पत्नी कमरजहां अंसारी उर्फ गुड़िया (32 वर्ष) और 7 वर्षीय पुत्री रिजा अंसारी के साथ कार से राजस्थान के श्योपुर मांगरोल स्थित ससुराल गमी में जा रहे थे। इसी दौरान पोहरी थाना क्षेत्र के रिछाई मोड़ के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में मासूम रिजा अंसारी के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि उनकी पत्नी कमरजहां अंसारी के पैर में चोट आई। गंभीर हालत में बच्ची को तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया है।

मृतक बच्ची माधव ज्योति इंटरनेशनल स्कूल पोहरी की प्रतिभाशाली छात्रा थी। इस दुखद घटना से विद्यालय परिवार में भी शोक की लहर है। विद्यालय परिवार ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक दुर्घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.