शिवपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, 20 आरोपी गिरफ्तार


शिवपुरी। जिले में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर लोगों को वीडियो चैट के लिए फंसाते थे और बाद में खुद को पुलिस अधिकारी बताकर डिजिटल गिरफ्तारी तथा केस में फंसाने का भय दिखाकर रुपए ऐंठते थे।

पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से 29 मोबाइल फोन, 7 कार, 1 बाइक, 1.20 लाख रुपये नगद, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक सहित करीब एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत का सामान जब्त किया गया है।

इस मामले में पुलिस ने जिले के अलग-अलग थानों में चार प्रकरण दर्ज किए हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है तथा उनसे जुड़े बैंक खातों और ट्रांजेक्शनों की जांच भी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान प्रोफाइल से सावधान रहें और किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.