शिवपुरी। आज 1008 श्री श्री नीलमणि दास जी महाराज ने शिवपुरी में आयोजित होने जा रही श्रीमद्भागवत कथा के लिए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ को विधिवत आमंत्रण प्रदान किया। इस अवसर पर महाराज जी ने श्रीमद्भागवत कथा के आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा से समाज में संस्कार, सद्भाव और नैतिक मूल्यों का विकास होता है।
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। शिवपुरी में शीघ्र आयोजित होने जा रही इस श्रीमद्भागवत कथा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है।