पोहरी। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के अंतर्गत, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय के सहयोग से सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड, नीमच द्वारा ग्रामीण व शहरी शिक्षित युवाओं के लिए सुरक्षा सैनिक पदों पर भर्ती कैंप आयोजित किया जा रहा है। यह भर्ती कैंप 30 जनवरी को जनपद पंचायत पोहरी में आयोजित होगा।
जिला रोजगार अधिकारी बी.एस. मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती शिविरों की श्रृंखला के तहत 30 जनवरी को पोहरी, 2 फरवरी को नरवर, 3 फरवरी को पिछोर, 4 फरवरी को करैरा, 5 फरवरी को खनियाधाना एवं 6 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी में भर्ती कैंप लगाए जाएंगे। सभी शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होंगे।
भर्ती में चयनित युवाओं को नीमच में एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद 65 वर्ष तक स्थायी नौकरी प्रदान की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती दिल्ली, ग्वालियर, इंदौर, भोपाल, उज्जैन, धार, खजुराहो, अयोध्या, सांची, आगरा सहित प्रमुख औद्योगिक एवं धार्मिक स्थलों, बैंकों एवं संस्थानों में की जाएगी। वेतन 14 हजार से 22 हजार रुपये प्रतिमाह रहेगा।
सुविधाओं में पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, मेडिकल, वेतन वृद्धि, प्रमोशन, इंश्योरेंस सहित दो बच्चों की पढ़ाई देहरादून के अंतरराष्ट्रीय स्तर के आईपीएस स्कूल में कराने की सुविधा भी शामिल है।
भर्ती के लिए योग्यता 10वीं पास, आयु 19 से 40 वर्ष एवं न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 10वीं की अंकसूची की फोटोकॉपी, दो फोटो लेकर शिविर में उपस्थित हो सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 350 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क (प्रॉस्पेक्टस फॉर्म) जमा करना होगा।
अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.ssciindia.com पर लॉगिन करें या मोबाइल नंबर 7089869892 पर संपर्क करें।