रील का नशा बना जानलेवा, यूट्यूब बना मर्डर टीचर



झाबुआ- झाबुआ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ सोशल मीडिया की लत एक युवक की मौत की वजह बन गई। इंस्टाग्राम रील बनाने से मना करने पर नाबालिग पत्नी ने अपने ही पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी ने हत्या का तरीका यूट्यूब से सीखा। पुलिस ने इस अंधे कत्ल का खुलासा महज 24 घंटे में कर दिया है।

इनका क्या कहना है
मामला झाबुआ जिले के थांदला थाना क्षेत्र का है। 25 वर्षीय कैलाश का शव उसके घर में संदिग्ध हालत में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नाबालिग पत्नी सोशल मीडिया पर नाचने और रील बनाने को लेकर पति से नाराज़ थी। वारदात से पहले उसने यूट्यूब पर सर्च किया कि गला कितनी देर दबाने से मौत होती है और फिर उसी तरीके से पति की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह झाबुआ

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.