महिला पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने वाले मामले में तीन आरोपी भी अरेस्ट




कटनी जिले के बड़वारा थाना अंतर्गत ग्राम मझगवां छ:घरा में मानवता को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई थी। यहाँ जमीनी विवाद के चलते एक युवक ने अपने तीन साथियों के साथ मिल पड़ोस में रहने वाली 50 वर्षीय महिला के चेहरे पर अपने मुंह में पेट्रोल भरकर छिड़का और माचिस मारकर उसे आग के हवाले कर दिया था। गंभीर रूप से झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बड़वारा पुलिस ने पहले ही दो युवकों को अरेस्ट कर लिया था और आज तीसरे मुख्य आरोपी को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

Vo 01- कटनी एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि मझगवां निवासी संतरा बाई उम्र 50 वर्ष, पति दुर्जन लाल कोल अपने घर पर थी। ओर अचानक दो तीन युवक जमीनी विवाद को लेकर पीड़ित महिला संतरा बाई के लड़कों से विवाद कर रहे थे तभी संतरा बाई उनके बीच बचाओ कारण पहुंची तो विवाद कर रहे दोनों युवकों के साथ मौजूद भोला कोल वहां पहुंचा और पुराने जमीन के विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगा विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी भोला ने एक बोतल से पेट्रोल अपने मुंह में भरा और अचानक संतरा बाई के चेहरे पर कुल्ले की तरह छिड़क दिया। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती, आरोपी ने माचिस जलाकर उसे आग लगा दी।
​आग की लपटों से घिरी महिला ने जब चीखना-चिल्लाना शुरू किया, तो उसकी आवाज सुनकर घर के भीतर सो रही बहू तुरंत बाहर भागी। बहू को आता देख आरोपी भोला कोल अपने दोनों साथियों के साथ मौके से फरार हो गया था। परिजनों ने आनन-फानन में आग बुझाई और झुलसी हुई महिला को तत्काल कटनी जिला अस्पताल पहुंचाया।​घटना की सूचना मिलते ही बड़वारा थाना पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। किया और दो आरोपी को पहले ही अरेस्ट कर लिया था और आज आग लगाने वाले भोला कोल को भी अरेस्ट कर न्यायलय के पेश कर जेल भेज दिया है। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.