सिरसौद में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की सख्ती, काटे 63 चालान

पोहरी। सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष यातायात सुरक्षा अभियान के अंतर्गत थाना सिरसौद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 63 वाहन चालकों के चालान काटकर 19 हजार 700 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक संपूर्ण मध्यप्रदेश में यातायात सुरक्षा अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरसौद उप निरीक्षक मुकेश दुबौलिया द्वारा पुलिस टीम के साथ खोरघार तिराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। 

चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसमें बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 59 चालान काटकर 17,700 रुपये तथा बिना सीट बेल्ट के 4 चालानों से 2,000 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक मुकेश दुबौलिया, सहायक उप निरीक्षक जगदीश भिलालाब्रजपाल सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक रविन्द्र सिनोरियाबलवंत पालसत्यवीर जादौनबृजेंद्र गुर्जररचना शाक्य एवं आरक्षक मुकेश परमार की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.