खबर का असर : सात माह बाद जागा महिला-बाल विकास विभाग, अफसरशाही की मनमानी पर चली तबादलों की कलम

हितेश जैन शिवपुरी। महिला एवं बाल विकास विभाग, शिवपुरी में शासन के आदेशों की सात माह तक अनदेखी करने वाला मामला आखिरकार खबरों के दबाव में आ गया। लगातार प्रकाशित समाचारों के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र सिंह जादौन ने आज 8 पर्यवेक्षकों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए।

उल्लेखनीय है कि 10 जून 2025 को मध्यप्रदेश शासन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय द्वारा जिले के भीतर 8 पर्यवेक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन लंबे समय तक न तो किसी ने कार्यभार छोड़ा और न ही आदेशों को अमल में लाया गया। इस दौरान विभाग पर अफसरशाही की मनमानी और शासन की खुली अवहेलना के आरोप लगते रहे। लगातार खबरें प्रकाशित होने के बाद अंततः विभाग को कदम उठाना पड़ा और आज तबादला आदेश जारी किए गए।

जारी किए गए नवीन तबादले इस प्रकार हैं—

विमलेश लक्षकार (संविदा पर्यवेक्षक) – कोलारस से बदरवास, 
अनिता शर्मा (संविदा पर्यवेक्षक) – पोहरी से बदरवास, 
प्रज्ञा ज्योति गौतम (पर्यवेक्षक) – पोहरी से कोलारस, 
शगुफ्ता खान (संविदा पर्यवेक्षक) – कोलारस से पोहरी, 
श्वेता श्रीवास्तव (पर्यवेक्षक) – बदरवास से पोहरी, 
मुस्कान जैन (संविदा पर्यवेक्षक) – खनियाधाना से पिछोर, 
प्रियंका यादव (पर्यवेक्षक) – खनियाधाना से पिछोर, 
शीतल शर्मा (पर्यवेक्षक) – खनियाधाना से पिछोर

फिलहाल इतना तय है कि खबरों की ताकत ने अफसरशाही की जड़ता तोड़ी है, और यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि मीडिया की नजरें जब टिक जाती हैं, तो सिस्टम को झुकना ही पड़ता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.