टीकमगढ़ के बड़ागांव धसान थाना अंतर्गत अंतौरा गांव के देवी मंदिर को रात को चोरों ने निशाना बनाकर देवी जी की करधनी और यंत्र सहित गोलक तोड़कर
नगदी उड़ा ले गए,सुबह जब ग्राम के दर्शनार्थी दर्शन करने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि देवी के पास रखा हुआ 250ग्राम का चांदी का यंत्र गायब है उन्होंने पुजारी को सूचना दी तो पुजारी ने देखा कि यंत्र के साथ साथ देवी जी की 500ग्राम की चांदी की करधनी भी गायब है पुजारी ने सरपंच को फोन लगाया और सरपंच ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन कर गांव वालों की शिकायत पर एफ आई आर दर्ज कर ली है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
वी ओ-गांव के लोगों ने कुछ लोगों पर चोरी करने का संदेह जाहिर किया है लोगों ने बताया कि रात करीब एक बजे कुछ लोगों ने रात में घूमते हुए देखा है जिससे लगता है कि उन्होंने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
वी ओ-2- बड़ागांव थाना प्रभारी ने बताया कि जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तत्काल मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया ,एफ आई आर दर्ज कर ली गई और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है डांग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट टीम ने भी निरीक्षण किया है जो भी तथ्य सामने आयेंगे उस हिसाब से कार्यवाही की जाएगी,जिन लोगों पर गांव के लोगों ने संदेह जताया है उनसे भी पूछताछ की जा रही है।
