जिले के छिंदवाड़ा रोड बाईपास पर NHI टी ईस्टर्न प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड PIU छिंदवाड़ा के तत्वाधान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का समापन किया गया इस कार्यक्रम में कुरई स्कूल के बच्चों ने नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा संबंधित नियमों का पालन करने का आवाहन किया तथा नाटक में नियम का पालन न करने से होने वाले नुकसान के बारे में भी प्रस्तुति दी गई.
पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने यातायात के नियमों का पालन करने तथा बच्चों को अपने माता-पिता को हेलमेट लगाने तथा नियमों का पालन करने हेतु बोलने के लिए समझाया.
जिला कलेक्टर शीतला पटले ने सड़क सुरक्षा संबंधित नियमों को हमारे रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल करने पर जोर दिया.
पूरे कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा जो सड़क सुरक्षा नियम को लेकर नाटक प्रस्तुत किया गया उसने सभी को प्रेरित किया है.
