रीवा में मरीज को ले जा रही एंबुलेंस के बगल में तेज रफ्तार बाइक पर स्टैंड करते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। वीडियो में सचिन नाम का युवक भारी बाइक पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा था।
मामले को संज्ञान में लेते हुए रीवा पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस ने उसकी बाइक जप्त कर ली है और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई भी की जा रही है।
इस संबंध में राजीव पाठक ने बताया कि इस तरह के स्टंट न सिर्फ कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि स्वयं और दूसरों की जान के लिए गंभीर खतरा भी बनते हैं। उन्होंने साफ कहा कि ऐसे मामलों में आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही युवाओं से अपील की कि सड़क को स्टंट का मैदान न बनाएं—यह आपकी और आम लोगों की सुरक्षा से जुड़ा मामला है।
बाइट 01 राजीव पाठक सीएसपी रीवा
