मंदसौर में कुदरत का कहर: बारिश के साथ ओलावृष्टि से अफीम-गेहूं-चना की फसल तबाह, किसानों की बढ़ी चिंता


मंदसौर। जिले में एक बार फिर मौसम ने कहर बरपा दिया। बुधवार तड़के सुबह करीब 4 बजे जिले के अधिकांश क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। सीतामऊ, सुवासरा, दलौदा सहित कई अन्य क्षेत्रों में अचानक हुई बारिश और ओलों ने खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है।

जानकारी के अनुसार अफीम, गेहूं, चना सहित अन्य रबी फसलों को व्यापक क्षति हुई है। इससे पहले मंगलवार को मल्हारगढ़ क्षेत्र में ओलावृष्टि दर्ज की गई थी, जबकि बुधवार को जिले के अन्य हिस्से भी इसकी चपेट में आ गए। लगातार बिगड़ते मौसम से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं।

मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक मौसम खराब बने रहने की संभावना जताई है, जिससे किसानों की परेशानी और बढ़ सकती है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से फसल नुकसान का शीघ्र सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.