अशोकनगर रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज बना स्टंट ज़ोन, तेज़ रफ्तार बाइक दौड़ाते युवकों का वीडियो वायरल


भोपाल। अशोकनगर रेलवे स्टेशन से जुड़ा एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो प्लेटफॉर्म नंबर-2 से जुड़े ओवरब्रिज का है, जहां कुछ सरारती युवक ओवरब्रिज पर तेज़ रफ्तार से मोटरसाइकिल दौड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

यह वही ओवरब्रिज है, जिसका उपयोग यात्री प्लेटफॉर्म नंबर-1 से 4 तक आवागमन के लिए करते हैं। ऐसे में भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में इस तरह की लापरवाही भरी और खतरनाक हरकतों ने यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में युवक बिना किसी डर के तेज़ रफ्तार बाइक चलाते दिखाई दे रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था।

हैरानी की बात यह है कि मौके पर न तो रेलवे पुलिस और न ही जीआरपी (GRP) की कोई सक्रियता दिखाई दी। सुरक्षा के लिए तैनात एजेंसियों की गैरमौजूदगी ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

घटना सामने आने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो के बाद रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां क्या कार्रवाई करती हैं, या यह मामला भी अन्य घटनाओं की तरह फाइलों में ही दबकर रह जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.