भोपाल। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की जमकर सराहना करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जडेजा केवल एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि जज़्बा, जुनून और जीत का नाम हैं। उन्होंने कहा कि मैदान पर जडेजा जिस आत्मविश्वास और समर्पण के साथ खेलते हैं, वही उन्हें खास बनाता है।
कृषि मंत्री चौहान ने कहा, “जो गेंदबाज़ी करे तो विकेटों की झड़ी लगा दे — वो जडेजा है। जो बल्लेबाज़ी करे तो रनों का अंबार लगा दे — वो जडेजा है। जो वनडे, टी-20 और टेस्ट — हर फॉर्मेट में खुद को साबित कर दे — वो जडेजा है।”
उन्होंने आगे कहा कि जडेजा जैसे खिलाड़ी देश के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं, जो मेहनत, अनुशासन और टीम भावना के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। मंत्री चौहान के इस बयान को खेल प्रेमियों और क्रिकेट प्रशंसकों ने खूब सराहा है।