सेवानिवृत्त कार्यवाहक सउनि जहीर अहमद व परमजीत सिंह को एसपी ने दी भावभीनी विदाई


शिवपुरी। पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवाएं प्रदान करने के बाद सेवानिवृत्त हुए कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक (सउनि) जहीर अहमद एवं कार्यवाहक सउनि परमजीत सिंह को पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर द्वारा सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर एसपी राठौर ने दोनों अधिकारियों के सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और विभाग के प्रति समर्पण की सराहना की।

विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र, सॉल–श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों का सेवाकाल युवा पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारी–कर्मचारी उपस्थित रहे और सेवानिवृत्त अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य व स्वस्थ जीवन की कामना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.