गांव, गरीब और युवा निराश, जमीनी हकीकत से दूर है बजट : कैलाश कुशवाह


पोहरी। केंद्र सरकार द्वारा आज पेश किए गए यूनियन बजट 2026-27 को लेकर पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह बजट एक बार फिर साबित करता है कि गांव, गरीब, किसान और बेरोज़गार युवा सरकार की प्राथमिकताओं में नहीं हैं।

विधायक कुशवाह ने कहा कि बजट में न तो बेरोज़गार युवाओं के लिए ठोस रोजगार योजना दिखाई देती है, न ही आम जनता को महंगाई से कोई वास्तविक राहत मिली है। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों पर भी सरकार भरोसा दिलाने में पूरी तरह नाकाम रही है।

उन्होंने कहा कि बजट कागज़ों में भले ही संतुलित और आकर्षक लगे, लेकिन ज़मीन पर इसकी सच्चाई कुछ और ही है। गांवों में रोजगार के अवसर घटते जा रहे हैं, किसान बढ़ती लागत और घटती आमदनी से जूझ रहा है, जबकि युवा भविष्य को लेकर असमंजस में है।

कैलाश कुशवाह ने कहा, “यह बजट आंकड़ों का खेल है, जनता की ज़रूरतों का नहीं। सरकार ने आम आदमी की जेब और उसके सपनों — दोनों की अनदेखी की है। ऐसी सच्चाई को जनता के सामने लाना हमारा नैतिक और सामाजिक दायित्व है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.