शिवपुरी। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला शिवपुरी एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट अधिनियम 2005 के तहत जीडीएक्स ग्रुप, नोएडा द्वारा सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए विशेष भर्ती कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस अंतर्गत 250 सुरक्षा जवान एवं 50 सुपरवाइजर पदों पर भर्ती की जाएगी।
भर्ती अधिकारी राजेन्द्र कुमार सरगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती कैंप 2 फरवरी से 11 फरवरी 2026 तक विभिन्न जनपदों में सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक आयोजित होंगे। कार्यक्रम के अनुसार 2 फरवरी को जनपद पंचायत पोहरी, 3 फरवरी को जनपद पंचायत नरवर, 4 फरवरी को आजीविका मिशन कार्यालय टीला रोड करेरा, 5 फरवरी को जनपद पंचायत बीआरसी भवन बदरवास, 6 फरवरी को जनपद पंचायत कोलारस, 9 फरवरी को जनपद पंचायत पिछोर, 10 फरवरी को जनपद पंचायत खनियाधाना तथा 11 फरवरी को 26 नंबर कोठी आजीविका मिशन ब्लॉक कार्यालय शिवपुरी में भर्ती कैंप लगाया जाएगा।
सुरक्षा जवान पद हेतु अभ्यर्थी का 10वीं पास होना आवश्यक है। आयु सीमा 19 से 45 वर्ष, न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी तथा वजन 52 से 96 किलोग्राम निर्धारित किया गया है। वहीं सुपरवाइजर पद के लिए स्नातक एवं कंप्यूटर ज्ञान आवश्यक है, आयु सीमा 21 से 40 वर्ष, न्यूनतम ऊंचाई 170 सेमी तथा वजन 55 से 96 किलोग्राम होना चाहिए।
इच्छुक अभ्यर्थी 10वीं अथवा अधिकतम शैक्षणिक योग्यता की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संबंधित ब्लॉक सभागार में उपस्थित होकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों से 250 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क लिया जाएगा। अन्य जिलों के युवा भी भर्ती कैंप में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं।
चयनित युवाओं को जीडीएक्स ग्रुप के एनआईएमटी कैंपस, नियर परीचौक कॉलेज प्रांगण स्थित ट्रेनिंग सेंटर में 15 दिन का आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत प्रमाण पत्र के साथ मध्यप्रदेश के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में 18,000 से 22,000 रुपये मासिक वेतन पर 58 वर्ष तक स्थाई नौकरी दी जाएगी। साथ ही पीएफ, पेंशन, बीमा, मेडिकल सुविधा, वार्षिक वेतन वृद्धि, लोन एवं प्रमोशन की सुविधा तथा ड्यूटी के दौरान रहने व खाने की व्यवस्था रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी के मोबाइल नंबर 9289153551 एवं 9799414022 पर संपर्क किया जा सकता है।