खनियांधाना के हिम्मतपुर में प्रशासन का बुलडोजर, 125 बीघा अवैध फसल पर बड़ी कार्रवाई


शिवपुरी। खनियांधाना तहसील के ग्राम हिम्मतपुर में प्रशासन ने सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चलाए गए अभियान के दौरान करीब 125 बीघा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से उगाई गई खड़ी फसल को चार जेसीबी मशीनों की मदद से जमींदोज कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान पूरा गांव छावनी में तब्दील नजर आया। तहसील प्रशासन, नगर परिषद के अधिकारी, थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। राजस्व विभाग के पटवारी और आरआई की मौजूदगी में सीमांकन की प्रक्रिया पूरी कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

अचानक हुई इस सख्त कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे मामलों में कठोर कदम उठाए जाएंगे।

सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराए जाने की इस कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक चर्चा हो रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.