बड़वानी में आज पहली कृषि कैबिनेट, होली पर मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं


भोपाल। होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश में गरीब, किसान, महिला और युवाओं के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष” के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में आज बड़वानी में पहली कृषि कैबिनेट की बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक खेत-खलिहानों के बीच आयोजित होगी, जिसमें किसानों के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर ठोस निर्णय लिए जाएंगे।

सरकार का उद्देश्य खेती को अधिक लाभकारी बनाना, किसानों की आय में वृद्धि करना तथा कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीकों से सशक्त करना है। बैठक में सिंचाई विस्तार, फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, समर्थन मूल्य और कृषि अधोसंरचना से जुड़े विषयों पर मंथन होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषक कल्याण वर्ष के तहत प्रदेशभर में किसान हितैषी कार्यक्रमों और योजनाओं को गति दी जाएगी, ताकि अन्नदाताओं को सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को रंगों के इस पर्व पर सुख-समृद्धि और खुशहाली की शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.