होली पर सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58%


भोपाल। होली के पर्व पर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की वृद्धि करने की घोषणा की है। इस फैसले के बाद अब कर्मचारियों को 55 प्रतिशत की जगह 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

सरकार के निर्णय के अनुसार बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जुलाई 2025 से प्रभावी माना जाएगा। कर्मचारियों को बढ़ी हुई दर का लाभ आगामी वेतन में मिलेगा, जबकि एरियर की राशि छह किस्तों में प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में शासकीय सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका है और सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

होली के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.