केरल में भारी बारिश से अब तक 324 लोगों की मौत, सीएम ने खुद दी जानकारी

दिल्ली-देश मे भारी बारिश का दौर कुछ राजयो में जारी है बारिश के चलते केरल में स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है आज खुद केरल के।सीएम ने अपने ट्वीट पर केरल में हुई भारी बारिश के चलते 324 लोगो की मौत की जानकारी दी।
केरल में राहत और बचाव अभियान और तेज करने को कहा है. प्रधानमंत्री ने गुरुवार सुबह केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से भी बातचीत की..केरल में भारी बारिश से बांध और नदियां उफान पर हैं. बाढ़ से मरने वालों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 324 हो गई. प्रतिकूल मौसम को लेकर केरल में बुधवार शाम से रेड अलर्ट जारी है. बुधवार को कुल 28 लोगों की मौत की खबर है.
वहीं, गुरुवार को भी मल्लापुरम, कोझिकोड, पलक्कड़ और त्रिशूर में लोगों के मरने की खबर है. बीते 24 घंटों में मध्य केरल का पत्तनमतिट्टा जिला सर्वाधिक प्रभावित रहा. यहां छात्रों सहित हजारों की संख्या में लोग रानी, अरनमुला और कोझेनचेरी में अपने घरों में फंसे हैं. कोल्लम से नौका बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंची और रक्षाकर्मियों की सहायता से बचाव अभियान जारी रहा. एर्नाकुलम और अंगामाले के बीच रेल संचालन बंद हैं. सभी शैक्षणिक संस्थान गुरुवार को बंद हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.