दिल्ली-देश मे ईद के त्योहार पर बवाल की जानकारी मिल रही है कि बवाल में एक कि हत्या भी हुई है
प्राप्त जानकारी के अनुसार
कश्मीर में कश्मीर में बकरीद के मौके पर बहुत से इलाको में विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। श्रीनगर में सड़कों पर पत्थरबाजी के साथ पाकिस्तान और आईएसआईएस के झंडे लहराए जा रहे है।
सूचना तो यहां भी मिल रही है कि कुलगामा में कॉन्स्टेबल व पुलवामा में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। इस बात की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बलों और स्थानीय पत्थरबाजों के बीच टकराव की भी खबरें आ रही हैं। बकरीद के मौके पर भी पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर उल्लंघन किया गया।
बकरीद के त्योहार के कारण प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट कर दी गई है। हालांकि, सुरक्षा बलों की तत्परता के बावजूद बुधवार की सुबह श्रीनगर के कई हिस्सों में हिंसक झड़प की खबरें आ रही हैं। कुछ पत्थरबाजों ने सुबह से ही सेना और सुरक्षा बलों के काफिले पर पत्थरबाजी की।