नोडल अधिकारी निर्वाचन कार्य को पूरी गंभीरता से ले- कलेक्टर श्रीमती गुप्ता 

शिवपुरी^कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने आगामी विधानसभा निर्वाचन संपादित कराये जाने हेतु जिले मे नियुक्त किये गये नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि उन्हे निर्वाचन की जो जबाबदारी सौपी गई है उसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जो दिशा निर्देश दिए गए है उनका गंभीरता के साथ अध्ययन करे। 

    कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने उक्त आशय के निर्देश आज जिलाधीश कार्यालय शिवपुरी के सभाकक्ष मे विधानसभा निर्वाचन कार्य संपादित कराये जाने हेतु नोडल अधिकारियों को सौपे गए कार्यो की समीक्षा बैठक मे दिए। 
    बैठक मे अपर कलेक्टर अशोक कुमार चौहान, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  राजेश जैन , उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव जैन सहित विधानसभा निर्वाचन कार्य हेतु नियुक्त किये गये नोडल अधिकारी उपस्थित थे।    
    कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने आगामी विधानसभा निर्वाचन हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों को सौपे गए दायित्वों के साथ-साथ उनके द्वारा विधानसभा निर्वाचन हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए, निर्देश दिए कि सभी अधिकारी निर्वाचन कार्य को पूरी गंभीरता से ले। 
    भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी रिटर्निग ऑफिसर की हैण्डबुक का अध्ययन अवश्य करे! उन्होने प्रत्येक नोडल अधिकारी को सौपे गए कार्यो की समीक्षा करते हुए, बैठक मे विघुत वितरण कंपनी और खादय आपूर्ति विभाग के अधिकारी अनुपस्थित रहने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने के उपजिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.