छात्रा ने लगाई फांसी,पुलिस जांच में जुटी

भोपाल। कक्षा 9 की छात्रा कशिश उम्र 14 साल ने फांसी लगाकार सुसाइड कर लिया। वो इस बात से नाराज थी कि उसे उसकी मां मोबाइल पर गेम नहीं खेलने देती। उसने कई बार मां को धमकी भी दी थी लेकिन किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
कशिश के पिता सईद ने बताया कि वह मोबाइल फोन पर गेम खेलती रहती थी। मां शाहीन के डांटने पर कहती थी मां, मैं फांसी लगा लूंगी। हमें लगा बच्ची है। मजाक में बोलती है। उसने जो मांगा, हमने दिया। अभी 22 जुलाई को ही तो उसका 14वां जन्मदिन मनाया था। वह फांसी और मौत के बारे में क्या जानती होगी। वह तो मां को डराने के लिए कह रही होगी और गलती से फंदा लग गया होगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.