मुजफ्फरपुर: पाकिस्तान में कार्यक्रम में शामिल होने गए ,पंजाब के मंत्री, कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू पर मुजफ्फरपुर में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है. सिद्धू पर देशद्रोह की धाराएं 124A, 153B, 504 IPC के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. यह मुकदमा मुजफ्फरपुर के सीजेएम की अदालत में दर्ज किया गया है.
अधिवक्ता सुधीर ओझा ने सिद्धू के खिलाफ यह मुकदमा दर्ज कराया है और उनपर आरोप लगाया है कि सिद्धू पाकिस्तान सेना प्रमुख से गले मिले और ऐसा करके उन्होंने देश और सेना का अपमान किया है. इस मामले की सुनवाई 24 अगस्त को की जाएगी.
आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू इमरान खान के प्रधानमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में गए थे जिसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू विवादों में फंस गए हैं. दरअसल शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद सिद्धू पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल बाजवा से गले मिले थे जिसके बाद भारत में लगातार हंगामा हो रहा है.
बीजेपी ने भी सिद्धू पर तंज कसा है तो वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी सिद्धू पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि हर रोज हमारे जवान शहीद हो रहे हैं. कुछ महीने पहले ही मेरी रेजिमेंट के एक मेजर समेत तीन जवान शहीद हो गए। जिसके आदेश पर ये सब हो रहा है, उसे गले लगाने से पहले उन्हें सोचना चाहिए था.
मुजफ्फरपुर में नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज
0
Tuesday, August 21, 2018
Tags