शिवपुरी-थाना कोलारस के द्वारा मुखबिर सूचना पर 02 स्थाई वारण्टियों को दबोचकर माननीय न्यायालय पेश किया गया। स्थाई वारण्टी बुद्धा पिता चुखरा जाटव उम्र 70 साल निवासी रिजौदा जो पिछले 06 साल से 138 विद्युत अधिनियम के तहत फरार चल रहा था एवं पप्पू पिता सोजा मेहतर उम्र 45 साल निवासी खुरई तेन्दुआ
जो कि पिछले 08 साल से फरार मारपीट के प्रकरण में फरार चल रहा था दोनों स्थाई वारण्टियों को पुलिस टीम द्वारा दबोचकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
थाना करैरा के द्वारा 01 स्थाई वारण्टियों को दबोचा गया-थाना करैरा द्वारा मुखबिर सूचना पर स्थाई वारण्टी रमेश पिता बृजलाल परिहार उम्र 25 साल निवासी ग्राम डुमडुमा जो कि पिछले 06 साल से एक्सीडेण्ट के प्रकरण में फरार चल रहा था माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी करने पर पुलिस टीम द्वारा स्थाई वारण्टी को उसके ग्राम डुमडुमा से दबिश देकर दबोचकर माननीय न्यायालय पेश किया गया।