बड़ी खबर-नाले में बहा मासूम,परिजन व पुलिस तलाश में शिवपुरी जिले का मामला

शिवपुरी- अभी अभी बड़ी खबर शिवपुरी जिले से मिल रही है ।नाले मे मासूम के बहाने की खबर सामने आ रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गाँव के अंदर बहाने वाले नाले में सुबह दुकान से समान लेने गया अमित रजक उम्र 8 वर्ष  नाले को पार करते समय बहा गया। घटना इंदार थाना अंतर्गत मेघेना बढ़ा गांव की बताई जा रही है अभी मोके पर परिजन ,ग्रामीण जन व इंदार थाना प्रभारी मासूम बालक की तलाश में लगभग तीन घंटे से लगे हुए है।
अभी भी बालक का कोई पता नही चला है।

इनका क्या कहना है
तलाश जारी है  गांव में बहाने वाले नाले में प्रशासन द्वारा बच्चो की तलाश की जा रही है ग्रामीण जन भी मौके पर मौजूद है
कमल किशोर गोयल
थाना प्रभारी इंदार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.