शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश हिंगणकर द्वारा अवैद्य शराब के व्यवसाय में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध जारी अभियान के तहत में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 2330 रू की अवैध शराब जप्त कर आरोपियो को आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत गिरफ्तार किया।
थाना अमोला द्वारा मुखबिर सूचना पर शिवहरे ढाबा के पास हाईवे रोड अमोला से आरोपी अशोक लोधी पुत्र मायाराम लोधी उम्र 22 साल निवासी ग्राम सलैया थाना अमोला के कब्जे से 19 क्वार्टर देशी प्लेन शराब कीमती 1330 रू की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
थाना बामौरकलाॅ द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम सुलारखुर्द की घाटी बनचैकी के पास से आरोपी नेपाल पुत्र बुद्दाराम आहिवासी उम्र 21 साल निवासी सुलारखुर्द के कब्जे से हाथ भट्टी की 5 लीटर कच्ची शराब करीब कीमती 500 की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
थाना सिरसौद द्वारा मुखबिर सूचना पर आकुर्सी तिराहा पोहरी शिवपुरी रोड़ से आरोपी अखयराज पिता नकटू परिहार उम्र 45 साल निवासी चैकी के कब्जे से हाथ भट्टी की 5 लीटर कच्ची शराब करीब कीमती 500 रू की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।