गिरवर लोधी ऊमरीकलां-पिछोर तहसील के ऊमरीकलां कस्बे से बहाने वाली महुअर नदी भारी बारिश की बजह से उफान पर है यहाँ पिछले तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है जिससे ये हालत बन गए है कि खोड से मनपुरा को जोड़ने बाला मार्ग बंद हो गया जिससे दर्जनों गावों का संपर्क टूट गया है जिसकी बजह से लोगो को काफी मुसीबत का सामना करना पड रहा है
प्रशासन बैठा मौन, सुरक्षा के नही कोई इंतजाम-प्रशासन की ओर से यहाँ पर कोई भी सुरक्षा के इंतजाम नहीं है जिले में सुल्तानगढ़ पवा जैसे हादसों के बाद भी इस नदी पर कोई इंतजाम नहीं है लोग जान हथेली पर रखकर निकल रहे एक ओर से दूसरी ओर जिससे गंभीर हादसा हो सकता है
पाँच साल पहले हो चुका है हादसा- पाँच साल पहले भी यहाँ पर एक हादसा हो चुका है फिर भी यहाँ पर सुरक्षा के कोई इतंजाम नहीं है पांच साल पहले शीतला बस इस नदी में बहते बहते बची थी और एक बड़ा हादसा होने से बचा था उस समय भी प्रशासन एक दर्शक की तरह देखता रहा था और स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी जान की वाजी लगाकर दर्जनों लोगो की जान बचाई थी तबसे लेकर आजतक यहाँ पर कोई भी सुरक्षा के इंतजाम प्रशासन की ओर से नहीं है यदि समय रहते प्रशासन सचेत नहीं हुआ तो बारिश के मौसम में बड़ा हादसा हो सकता है ।