बारिश के पानी मे डूब गया झिलमिल नदी का पुल, स्टेट हाईवे 19 हुआ बंद।

भिंड। जिले में दो दिन से हो रही रिमझिम बारिश की वजह से झिलमिल नदी उफान पर है। इस वजह से स्टेट हाईवे 19 पर बना झिलमिल नदी का पुल पानी मे डूब गया है। बाबजूद इसके लोग सीने तक पानी मे डूबकर पुल को पार कर रहे है। पुलिस द्वारा पुल पर दोनों तरफ एक-एक सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिया गया है। पुल के दोनों तरफ बेरिकेड्स भी लगा दिए गए है। दो दिन से बारिश लगातार जारी है। रिमझिम बारिश ने जहां आम जनजीवन प्रभावित किया है, वहीं जिले की नदियों का जल स्तर भी बढ़ा दिया है। मौ इलाके से गुजरने वाली झिलमिल नदी भी बारिश की वजह से उफान पर है। यही वजह है कि स्टेट हाईवे 19 मौ-मेहगॉव रोड पर बना झिलमिल नदी का पुल पानी मे डूब गया है। पुल के 4 फ़ीट ऊपर तक पानी बह रहा है। इस वजह से स्टेट हाईवे पर आवागमन बाधित हो गया है। वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। पुल से गुजरने वाले लोग सीने तक पानी मे डूबकर पुल पार कर रहे है। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है। खबर मिलने पर एसडीओपी गोहद द्वारा झिलमिल नदी के पुल का जायजा लिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से पुल के दोनो साइड एक-एक सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए है। साथ ही पुल के दोनो किनारों पर बेरिकेड्स भी लगा दिए गए है।।    

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.