योगेन्द्र जैन पोहरी- जिले सहित पोहरी क्षेत्र में हो रही तीन दिनों से लगातार बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
इस बीच बड़ी खबर पोहरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत भटनावर में श्मशान घाट में टीन शेड न होने के कारण घंटों शव को अंतिम संस्कार के लिए इंतजार करना पड़ा। मामला भटनवार के भवन कॉलोनी का है यहां पर देर रात बुजुर्ग की मौत के बाद परिजन बारिश बंद होने का इंतजार कर रहे थे क्योंकि श्मशान घाट में टीनशेड न होने के कारण परिजन व ग्राम वासी बारिश बन्द होने का इंतजार करने लगें ।जब बारिश नही रोकी तो गीली लकड़ी व मिट्टी के तेल से ही रिमझिम बारिश में अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक ओर बात करे केंद्र व मध्य प्रदेश सरकार गांव के विकास के दावे करती नजर आ रही है पर धरातल पर जनता को मूलभूत सुविधा भी उपलव्ध नही हो पा रही है।
बड़ी खबर-श्मशान घाट में टीनशेड न होने के चलते घंटो करना पड़ा अंतिम संस्कार के लिए इंतजार पोहरी क्षेत्र का मामला
0
Sunday, September 02, 2018