अग्रसेन परमार्थ सेवा समिति के बैनर तले किया जा रहा है भव्य कार्यक्रम का आयोजन
शिवपुरी। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी को लेकर महाराजा अग्रसेन परमार्थ सेवा समिति के द्वारा गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य तैयारियां की जा रही है।जन्माष्टमी कार्यक्रम आयोजक समिति ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व को भव्यता प्रदान करने के लिए तैयारियां प्रारंभ हो चुकी है। 03 सितम्बर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केन्द्र दही हाण्डी(मटकी फोड़)प्रतियोगिता होगी जिसकी ऊंचाई 25 फिट होगी, यहां दाही हाण्डी फोडऩे वाली टीम को 21 हजार रूपये की राशि दी जाएगी जबकि आजा नचले- डांस प्रतियोगिता धार्मिक व राष्ट्रीय गीतों पर आधारित होगी इसमें जूनियर वर्ग में 7 वर्ष से 14 वर्ष के प्रतिभागी शामिल हो सकेंगें। इसमें विजयी प्रतिभागियों को क्रमश: प्रथम 3100, द्वितीय 2100 व तृतीय 1100 की नगद राशि प्रदाय कर पुरूस्कृत किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रतिभागी टीम व प्रतिभागियों को पंजीयन आवश्यक है पंजीयन के लिए फार्म श्रीराम स्टेशनरी राजेश्वरी रोड़ शिवपुरी, नेहा डिपार्टमेंटल ए.बी रोड पर से प्राप्त किए जा सकते हैं और इन्हीं फार्म को यहीं जमा भी किए जा सकेंगें, जिसकी सेवा शुल्क डांस प्रतिभागियों की 50 व 200 दही हाण्डी का सेवा शुल्क रखा गया है। कार्यक्रम का भव्य आयोजन गुरूद्वारा चौराहा शिवपुरी पर सम्पन्न होगा।
लाखों तक पहुंचता है मटकी फोडऩे का ईनाम
महाराजा अग्रसेन परमार्थ सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बतौरा मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक एवं खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया शिरकत करेंगी। जबकि कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में डीएम शिल्पा गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर शिरकत करेंगे। गतवर्ष इस कार्यक्रम में मटकी फोडऩे वाली टोली का ईनाम 2 लाख रूपए से अधिक तक पहुंच गया था। देखना यहां यह काबिलेगौर होगा कि 25 फुट की ऊंचाई पर लटकाई जाने वाली मटकी को फोडऩे के लिए इस बार ईनाम की राशि कहां तक पहुंच पाती है।
*बच्चों की होगी डांस प्रतियोगिता*
शहर के मुख्य चौराहे गुरूद्वारे के समीप आगामी 3 सितम्बर को आयोजित होने वाले मटकी फोड़ कार्यक्रम में सेवा समिति द्वारा बच्चों की एक डांस प्रतियोगिता भी रखी गई है। इस प्रतियोगिता में 7 वर्ष से लेकर 14 वर्ष तक के बच्चे और बच्चियां भाग ले सकते हैं। डांस करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय ईनाम से पुरूस्कृत किया जाएगा। दिए जाने वाले पुरूस्कार में नगद राशि के अलावा शील्ड भी विजेता प्रतिभागियों को दी जाएगी।
पूर्ण हुईं तैयारियां
महाराजा अग्रसेन परमार्थ सेवा समिति द्वारा पिछले वर्ष की भंाति इस वर्ष भी कृष्ण जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। संस्था द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम शाम लगभग 7 बजे से प्रारंभ होकर देर रात तक चलेगा। जिसमें 7 वर्ष से लेकर 14 वर्ष तक के बच्चों द्वारा डांस किया जाएगा।