भोपाल- देश भर में एस सी एस टी एक्ट के विरोध सामान्य ,ओबीसी वर्ग द्वारा किया जा रहा है प्रदेश में सांसद, मंत्री,विधायको के बाद इस विरोध का सामना प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी करना पड़ा,मुख्यमंत्री के काफिले पर जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान रविवार की रात सीधी जिले के चुरहट में पथराव हुआ है।
जब पथराव हो रहा था उस समय मुख्यमंत्री रथ में मौजूद थे.हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई. पुलिस ने कहा कि वह पूरी तरह सुरक्षित रहे. बीजेपी ने पत्थरबाजी का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मुख्यमंत्री चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा जब रात में करीब साढ़े नौ बजे चुरहट पहुंची तो अचानक यह स्थिति सामने आई. कुछ आक्रोशित लोग पत्थरबाजी करने लगे. एक पत्थर रथ के शीशे पर लगा तो शीशा टूट गया।
इस मामले में मुख्यमंत्री सहित पूरी बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर रही. शिवराज सिंह चौहान ने ललकारते हुए कहा कि पत्थर फेंकने वालों में अगर हिम्मत हैं तो सामने आकर मुकाबले करें, छुपकर इस तरह की हरकतें ठीक नहीं हैं।



