बारिश हुई आफत , क्षेत्र में कई मकान गिरे थाने में भरे पानी से कामकाज प्रभावित , पॉलीथिन से ढंके कम्प्यूटर सिस्टम और फाइलें

सचिन मोदी , खनियांधाना - समूचे शिवपुरी जिले में जहां बारिश से हाल बेहाल हैं वही खनियाधाना क्षेत्र में इतनी कम बारिश हुई कि लोगों को इसके लिए मंदिरों में प्रार्थना करनी पड़ रही थी लेकिन बीते शुक्रवार से हो रही रुक-रुक कर वारिश तथा शनिवार - रविवार की रात में हुई तेज वारिश ने आम लोगों के साथ साथ सरकारी कार्यालयों का कामकाज भी ठप कर दिया है पूरी तहसील में कई स्थानों पर मकानों के गिरने से मकान मालिकों को आर्थिक नुकसान भी हुआ है तथा शासकीय कार्यालयों में टपकते पानी से बचाने के लिए कंप्यूटर सिस्टम , बैटरियों और फाइलों को तिरपाल से ढक कर रखा गया है । नगर के पुलिस स्टेशन की हालत तो इतनी खराब है कि बारिश के दौरान पूरे थाना परिसर में छत से पानी टपक रहा है तथा वहां बैठकर काम करना भी पुलिसकर्मियों को मुश्किल हो रहा है । यही नहीं थाना परिसर के बगल से बने पुलिस क्वार्टर का भी यही हाल है यहां पर भी पूरे मकानों में बारिश का पानी छत से टपक रहा है तथा पुलिसकर्मियों के परिवारों को अपने दैनिक कार्यों के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है ।
तहसील के ग्राम महरौली में आज सुबह-सुबह एक मकान धराशाई हो गया जिससे उसमें रहने वाली एक महिला को गंभीर चोटें आई तथा उसे इलाज के लिए शिवपुरी भेजा गया है ।
- खनियाधाना तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम महरौली में आज रविवार की सुबह लगातार बारिश होने के कारण एक मकान अचानक ढह गया जिससे एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं जिसको इलाज के लिए खनियाधाना लाया गया तथा शिवपुरी रेफर कर दिया गया है
जानकारी मिली है कि पिछले 2 दिनों से हल्की बारिश लगातार हो रही थी जिसके चलते कुछ ही दिन पहले बल्लू राम केवट पुत्र सिरनाम केवट ने नया मकान बनवाया था आज सुबह जैसे ही उसकी उसके गिरने की आवाज आई तो अपने बच्चों को लेकर वह घर से बाहर की ओर भागा लेकिन उसकी पत्नी मालती केवट उम्र 35 वर्ष अंदर की ओर दौड़ गई जिससे छत की फर्सी टूटकर उसके ऊपर गिरी तथा दाहिने हाथ में चोट आई जिसको लेकर तुरंत अस्पताल आए ।

- इसके अलावा खनियाधाना नगर के वार्ड क्रमांक 11 में रहने वाले सुनील बालमीक का मकान का अगला हिस्सा बीती रात बारिश के चलते गिर गया जिससे उसका काफी सामान का नुकसान हुआ
- ग्राम प्रतापपुरा में भी बादाम रजक पुत्र मुरली रजक का कच्चा मकान गिर पर गिर गया जिससे उसकी छोटी बच्ची छोटी सी बच्ची घायल हो गई बादाम रजक ने बताया कि मेरा BPL सूची में नाम भी है तथा अत्यधिक गरीब होने के बावजूद भी सरकारी कुटीर का लाभ नहीं दिया गया जिसके चलते मुझे यह परेशानी उठाना पड़ी
- इसके अलावा ग्राम बादली एवं पुरा में भी मकान गिरने से नुकसान की खबर है
खनियाधाना के वार्ड क्रमांक एक में नाले में पानी भरने के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा था

इनका कहना है :-
खनियांधाना सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में कई जगहों से मकान गिरने व जान-माल के नुकसान की खबर मिलने पर हमने तुरंत अपने विभाग की टीम मौके पर मुआयना करने भेजी है तथा आर्थिक नुकसान की भरपाई करने रिपोर्ट शीघ्र ही वरिष्ठ अधिकारियों को भेज देंगे ।
- कैलाश चंद मालवीय
  प्रभारी तहसीलदार , खनियांधाना

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.