शिवपुरी- शहर की पॉश कॉलोनी राघवेन्द्र नगर में शहर के प्रतिष्ठित व्यापारिक घराने गुप्ता टाइल्स वालों के यहां देर रात 9 बजे अज्ञात लुटेरों ने लूटपाट करते हुए गृह मालकिन किरण गुप्ता की हत्या कर दी। शहर के बीचों लूटपाट और हत्या की इस वारदात से सनसनी फैल गई। हत्या की वारदात की जानकारी लगते ही मौके पर शिवपुरी एसपी राजेश हिंगणकर और पुलिस की एफएसएल टीम तथा डॉग स्कवायड टीम पहुंच गई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवपुरी के राघवेन्द नगर में आरएसएस कार्यालय के पीछे निवासरत गुप्ता टाइल्स वालों के यहाँ देर रात 9 बजे अज्ञात लुटेरे घुस आए, लुटेरों ने घर में मौजूद किरण गुप्ता पत्नि विजय गुप्ता की धारदार हथियार से हत्या कर दी तथा मौके से सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी लूट कर फरार हो गए। घटना के समय किरण गुप्ता घर पर अकेली थीं। समाचार लिखे जाने तक लूटी गई रकम की जानकारी प्रतिक्षित थी। शहर के बीचोंबीच हुई इस खूनी लूट से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।
शिवपुरी में खूनी लूट, महिला की हत्या कर की लूटपाट गुप्ता टाइल्स परिवार के यहां हुई घटना
0
Tuesday, September 11, 2018