कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने मीडिया सेंटर का किया अवलोकन

शिवपुरी- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने विधानसभा आम निर्वाचन 2018 हेतु जिला जनसंपर्क कार्यालय शिवपुरी ए.बी.रोड़ 14 नम्बर कोठी में बनाए गए मीडिया सेंटर का अवलोकन कर इलेक्ट्रोनिक मीडिया की निगरानी हेतु गठित दल द्वारा की जाने वाली रिकॉर्डिंग के संबंध में जानकारी ली। 


इस मौके पर उपसंचालक जनसंपर्क एवं एमसीएमसी कमेटी के सदस्य सचिव श्री अनूप सिंह भारतीय ने एमसीएमसी कमेटी द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन 2018 हेतु किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान एमसीएमसी कमेटी के सदस्यगण एवं मीडिया सेंटर में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी चर्चा की। 


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.