न सलमान भगवान हैं और न बिग बॉस स्वर्ग-तनुश्री दत्ता

बॉलीवुड डेस्क. तनुश्री दत्ता द्वारा नाना पाटेकर पर लगाया गया सेक्शुअल हैरेसमेंट का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। हाल ही में तनुश्री ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में सलमान खान पर भी निशाना साधा। इस दौरान तनुश्री ने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि मैं ये सब पब्लिसिटी के लिए कर रही हूं। वहीं कुछ लोग यह कहकर मेरा मजाक उड़ा रहे हैं कि मैं 'बिग बॉस' में नजर आ सकती हूं।

बिग बॉस में आना नहीं है गर्व की बात : इंटरव्यू के दौरान तनुश्री ने कहा कि आपको क्या लगता है बिग बॉस में आना मेरे लिए गर्व की बात है? नहीं, मैं ऐसा नहीं मानती। आपको लगता होगा कि सलमान खान भगवान हैं और 'बिग बॉस' जन्नत है पर मुझे ऐसा नहीं लगता। गौरतलब है कि इससे पहले अमिताभ बच्चन ने तनुश्री-नाना विवाद पर गोलमोल जवाब दिया था, जिस पर तनुश्री भड़क उठी थीं।

सलमान ने कहा था कि इस बारे में मैंने सुना ही नहीं : कुछ दिनों पहले एक स्पोर्ट्स इवेंट के दौरान जब महिला पत्रकार ने सलमान खान से तनुश्री मामले पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा था- 'मुझे नहीं पता कि आप किस बारे में बात कर रही हैं। मैंने इस बारे में नहीं सुना। इतना ही नहीं सलमान ने ये भी कहा था कि ये एक स्पोर्ट्स इवेंट है, इसलिए इसी से जुड़े सवाल पूछिए। बॉलीवुड से अब तक फरहान अख्तर, ट्विंकल खन्ना, स्वरा भास्कर, सोनम कपूर, ऋचा चड्ढा और अनुष्का शर्मा जैसे स्टार्स तनुश्री का सपोर्ट कर चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.