कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने 07 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को दिए पीपीओ

शिवपुरी- कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने जिलाधीष कार्यालय के सभाकक्ष में 31 अक्टूबर 2018 को विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत 07 शासकीय सेवकों को सेवा निवृत्त होने पर उन्हें पीपीओ प्रदाय कर उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने सेवानिवृत कर्मचारी द्वारा सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों की भी सराहना की। इस मौके पर जिला पेंषन अधिकारी श्रीमती छवि जैन विरमानी, जिला कोषालय अधिकारी एम.एल.नोटिया सहित सेवानिवृत्त कर्मचारी और उनके कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
पीपीओ प्राप्त करने वाले 07 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों में प्राचार्य कन्या उमावि विद्यालय शिवपुरी के व्याख्याता श्री नेकराम राजपूत, प्राचार्य फिजीकल कॉलेज के व्याख्याता निर्देषक  विजय भार्गव, प्राचार्य बालक उमावि करैरा के शिक्षक  वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य उमावि खरई-तेंदुआ के सहायक शिक्षक  रामसेवक गोस्वामी, प्राचार्य बालक उमावि पिछोर के सहायक शिक्षक हरीराम लाक्षाकार, जिला कोषालय अधिकारी षिवपुरी के भृत्य  कुंजीलाल कुषवाह, सेनानी 18वीं वाहिनी शिवपुरी के प्रधानारक्षक  श्याम सिंह भी शामिल है।
-

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.