अभिषेक जैन सागर-अंकुर कॉलोनी में ख्ल रहे सिद्ध आराधना के विधान सिद्धचक्र महामंडल में बुंदेली संत मुनि श्री सुव्रत सागर जी महाराज ने कहा हमें जीवन में बहुत अच्छा लक्ष्य बनाना चाहिए। बगैर लक्ष्य के कुछ भी हासिल नहीं होगा। सिद्ध चक्र विधान की महिमा अपरंपार है। मुनि श्री ने संस्मरण द्वारा बताया कि एक गांव में सिद्ध चक्र विधान होना था ।गांव के सभी लोग आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के पास आशीर्वाद लेने गए तब आचार्य श्री ने कहा कि आप लोग तो कभी कभार ही विधान करते हो, हमारा विधान निरंतर चलता ही रहता है। सभी लोग भगवान के पास जाकर सांसारिक वस्तुएं मांगते हैं और इन चीजों को पाकर यह संतुष्ट हो जाते हैं जबकि भगवान के पास अनंत शक्तियों का भंडार है।
जीवन में सफल होने के लिए लक्ष्य का निर्धारण जरुरी-मुनि श्री सुव्रत सागर
0
Sunday, November 18, 2018
Tags