शिवपुरी- भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा आम निर्वाचन 2018 हेतु शिवपुरी जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रेक्षकगण नियुक्त किए गए है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-24 पोहरी के लिए सामान्य प्रेक्षक के रूप में बिडोल तयांग नियुक्त किए गए है। इनके लायजनिंग अधिकारी के रूप में एम.पी.एग्रो के जिला प्रबंधक रविन्द्र झारिया है। जिनका दूरभाष क्रमांक 9425166866 है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-26 पिछोर के सामान्य प्रेक्षक श्री ललित गोगोई को नियुक्त किया गया है। इनके लायजनिंग अधिकारी के रूप में खनिज निरीक्षक सुजान सिंह लोधी को नियुक्त किया गया है। इनका दूरभाष क्रमांक 9754390662 है। विधानसभा क्षेत्र-27 कोलारस के लिए सामान्य प्रेक्षक ए.एल.जराहाट नियुक्त किए गए है। इनके लायजनिंग अधिकारी के रूप में रेंज ऑफिसर कोलारस शैलेन्द्र सिंह तोमर बनाए गए है। इनका दूरभाष क्रमांक 9424794784 है।
भारत निर्वाचन आयोग ने करैरा(अजा) एवं पोहरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए व्यय प्रेक्षक जितेन्द्र सिंह को नियुक्त किया गया है। इनके लायजनिंग अधिकारी के रूप में खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश ढोंगरे को बनाया गया है। इनका दूरभाष क्रमांक7000916054 है। शिवपुरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए व्यय प्रेक्षक जे.पवित्रन कुमार बनाए गए है। इनके लायजनिंग अधिकारी के रूप में जिला समन्वयक श्री सत्यमूर्ति पाण्डे रहेंगे। इनका दूरभाष क्रमांक9425454266 है। कोलारस एवं पिछोर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए व्यय प्रेक्षक के रूप में सालुंके शिव कुमार को नियुक्त किया गया है। इनके लायजनिंग अधिकारी के रूप में कार्यपालन यंत्री एस.के.शर्मा बनाए गए है। जिनका दूरभाष क्रमांक 7747866487है।