बिना दूल्हे की बारात है कांग्रेस,बिना दूल्हे की बारात का क्या हाल होता है सबको पता है- नरेंद्र सिंह तोमर

योगेन्द्र जैन पोहरी- केन्द्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर ने अपने संसदीय क्षेत्र की पोहरी विधानसभा की सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद भारती के समर्थन में ग्राम छर्च में जनसभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी चौथीबार सरकार बनाने जारही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भी पता चल गया है कि मध्यप्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने जारही है। जनता का अपार समर्थन भाजपा के पक्ष में है। कांग्रेस पर निशान साधते हुए श्री तोमर ने कहा कि कांग्रेस में कोई मुख्यमंत्री का दाबेदार नही है कांग्रेस की बारात बिना दूल्हे की है और बिना दूल्हे की बारात का क्या हाल होता है सब जानते है एव कमलनाथ की वीडियो पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का काम लड़ना है हिंदुओ को मुसलमान कांग्रेस का यहॉ काम है

पोहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छर्च में जनसभा को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि छर्च क्षेत्र पोहरी विधानसभा का सबसे पिछडा क्षेत्र कहा जाता था। लेकिन इस क्षेत्र में विगत 10 वर्षों में विकास के अनेक कार्य हुए हैं। पोहरी विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, सडक, सिंचाई, बिजली, शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति हुई है। उन्होंने कहा हमारे छर्च में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्वीकृति होचुकी जिसका भवन भी बनकर तैयार हो चुका है। जो शीघ्र प्रारंभ होगा। छर्च में सडकों के क्षेत्र में लगातार काम हुआ है, सडकों के निर्माण के कारण आज छर्च की दूरी कम होगई है। कुनो नदी पर स्टॉप डेमों के निर्माण से किसानों को खेती के लिए वर्षभर पानी उपलब्ध होरहा है। किसानों को खेती के लिए पर्याप्त बिजली मिल रही है। छर्च में भी विद्युत सबस्टेशन के निर्माण की स्वीकृति होचुकी है,जिसका निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। इस क्षेत्र में बागलोन, खरवाया तथा बिलौआ में हाईस्कूलों की भवन सहित स्वीकृति हुई जिससे बच्चों की पढाई सुविधाजनक हुई है। पोहरी के हर क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य हुए हैं।

केन्द्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछले पंद्रह वर्षो में प्रदेश में आमजनता के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाऐं संचालित की हैं, जिनसे लोगों के जीवन स्तर में सुधार आया है। भारती जनता पार्टी के आपके अपने विधायक प्रहलाद भारती ने विगत 10 वर्षो में विकास के कई कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारती जनता पार्टी की सरकार बनने जारही है। विधायक प्रहलाद भारती ने जनता के बीच रहकर क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किए हैं। पोहरी क्षेत्र के निरंतर विकास, प्रगति और समृद्वि के लिए आप भाजपा को वोट देकर प्रहलाद भारती को विजयी बनाऐं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.