रहली में 10 साल बाद विज्ञान मति माताजी की ससंघ आगवानी

अभिषेक जैन रहली-आचार्य श्री विद्यासागर जी महा मुनिराज की आज्ञानुवर्ती शिष्या 105 विज्ञान मति माताजी ससंघ  का लगभग 10 साल बाद रहली नगर में मंगल प्रवेश हुआ। माताजी ससंघ पटना बुजुर्ग से विहार करते हुए रहली पहुंचने पर सैकड़ों भक्तों के साथ पाठशाला के छोटे-छोटे बच्चों ने गणवेश पहनकर हाथ में धर्म ध्वजा लिए आगवानी की। संघ में नगर गौरव आर्यिका आदित्यमति जी, संभवमति जी के नगर आगमन पर उनके दर्शन के लिए जन समूह उमड़ा। संघ ने जिनालय में दर्शन किए। जैन धर्मशाला रहली में मंगल प्रवचन के दौरान उन्होंने कहा कि आप लोगों ने मंदिर का तो जीर्णोद्धार करा दिया। नई-नई वेदियां बना ली, अब अपने-अपने जीवन उद्धार की भी तैयारी करें।
   

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.